रामेश्वराय शिव रामेश्वराय
रामेश्वराय शिव रामेश्वराय
प्रचंड चंद्र शिव रुद्र श्रेष्ठ
त्रिनेत्र धारी दे मृत्यु भेंट
गल मुंड माल, प्रलय सी चाल
क्रोधित पिनाकी त्रिलोक आखेट
त्रिपूंड धारी, शिव कष्ट हारी
क्षणप्रभा वेग, नंदी सवारी
त्रिकाल दर्शी, त्रिकाल स्वामी
स्वयं काल तेरे चरणों में सोता है
चंद्राश्रेष्ठ मस्तक की शोभा
शिव शंभु तुझसा न कोई होगा
उतरे धरा तो प्रलय हो भारी
तप छोड़ के बांध के जटा विशाल
करे तांडव तो स्वयं अग्नि जले
तुझे पूजे देव और दैत्य पूजे
अनीश्वर तुम कौन तेरा स्वामी
देख वज्रहस्त निडर भी कांपे
हे महामृत्युंजय महाविनाशी
बचे कौनसा दुख तेरा दास है जो
जो भी दास तेरा, तेरा खास है वो
चिंता, फिक्र, भय निकट नहीं
करूँ नमन तुझे हे विश्वेश्वर
एक आखिरी इच्छा दास की रहना
के रेहन दे माला का मोती बनकर
शुरुआत है तू और अंत भी तू
है तोड़ भी तू प्रपंच भी तू
है अग्नि में और जल में तू
हर डूबते हुए विश्वास में तू
है जीव में तू निर्जीव में तू
बसे वायु में और हीम में तू
सारे जग में एक संपूर्ण है तू
तू ही नृत्य में संगीत में तू
रुद्रेश्वराय शिव रुद्रेश्वराय (आ आ)
हर हर भोले नमः शिवाय (आ आ)
रुद्रेश्वराय शिव रुद्रेश्वराय
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय (आ आ)
हर हर भोले नमः शिवाय (आ आ)
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय (आ आ)
हर हर भोले नमः शिवाय (आ आ)
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय (आ आ)
हर हर भोले नमः शिवाय (आ आ)
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय (आ आ)
हर हर भोले नमः शिवाय (आ आ)