ऋद्धि सिद्धि चँवर ढुलावें
ऋद्धि सिद्धि चँवर ढुलावें
इन्द्र मृदङ्ग बजावत चन्द्र वीणा हाथा
घण्टा शङ्ख शहनाई बाजै मन भाता
ब्रह्म रूप वरदानी तुही त्रिकाल ज्ञाता
जो भी ध्यान लगावे प्रेम भक्ति पाता
बांझ पुत्र को पावे दरिद्र हट जाता
शीतल करती जननी तू ही है जग त्राता
दास विचित्र कर जोड़े सुन मेरी माता
आरती मात तुम्हारी भक्त कोई गाता