आँखों में बस तेरी प्यास है
साँसों में बस तेरी याद है
ठहरे से दिल के हैं तूफ़ान बर्फ़ीले
अरमान के फूल सारे पड़ गए पीले
कब जाने निकलेगा सूरज खुशी का
कुछ भी न हासिल है इस ज़िंदगी का
उदासियाँ, खामोशियाँ, तन्हाइयाँ अब साथ हैं
आँखों में बस तेरी प्यास है
साँसों में बस तेरी याद है
उलझी हुई-सी हर रहगुज़र है
महरूमियों से लिपटी नज़र है
आके सुकून के लम्हात दे दे
अपनी मोहब्बत की बरसात दे दे
उदासियाँ, खामोशियाँ, तन्हाइयाँ अब साथ हैं
आँखों में बस तेरी प्यास है
साँसों में बस तेरी याद है