सारे गोकुल नगरी में मच गया हल्ला
जन्मा यशोदा ने एक प्यारा सा लल्ला
सारे गोकुल नगरी में मच गया हल्ला
जन्मा यशोदा ने एक प्यारा सा लल्ला
जन्मा यशोदा ने एक प्यारा सा लल्ला
ब्रज नगरी सज गई सारी बंट रही घर घर मिठाई
बैठी यशोदा मैया पलना झुलाये
कान्हा को मीठी मीठी लोरी सुनाए
बैठी यशोदा मैया पलना झुलाये
कान्हा को मीठी मीठी लोरी सुनाए
कान्हा को मीठी मीठी लोरी सुनाए
लल्ला को देख यशोदा मन ही मन मुसकाई
ब्रज के रज रज में रंग मस्ती का छाया
कुंदन लगता है कोई त्योहार आया
ब्रज के रज रज में रंग मस्ती का छाया
कुंदन लगता है कोई त्योहार आया
कुंदन लगता है कोई त्योहार आया
नंद बाबा ठुमके मारे नाच रहे लोग लुगाई