मेरो चैन चुराए लियो जा श्याम सावरिया ने मेरो चैन चुराए लियो जा श्याम सावरिया ने
मन मेरो मोह लियो जा श्याम सावरिया ने
दीवाना बनाय दियो वृषभान किशोरी ने दीवाना बनाय दियो वृषभान किशोरी ने
मोहे छलिया बनाय दियो जे राधा गोरी ने
पनघट पे जल भरने जाऊं पीछे पीछे आवे मार के कंकड़ कान्हा मेरी मटकी फोड़ गिरावे
पनघट पे जल भरने जाऊं पीछे पीछे आवे मार के कंकड़ कान्हा मेरी मटकी फोड़ गिरावे
चुनरिया चुनरिया भिगोय गया जा श्याम सावरिया ने मेरो चैन चुराए लियो जा श्याम सावरिया ने
मन मेरो मोह लियो जा श्याम सावरिया ने
आजा राधा रानी थोड़ी दहिया मोहे पिलाय दे क्या लेगी तू मोल दही का राधा मोहे बता दे
मेरो मन मेरो मन बहलाय दियो जा राधा किशोरी ने मेरो मन बहलाय दियो जा राधा किशोरी ने
दीवाना बनाय दियो वृषभान किशोरी ने
छोड़ दे बाइयाँ कृष्ण कन्हैया मैया से कह दूंगी नकद दाम ले लुंगी तोहसे तब ही माखन दूंगी
छोड़ दे बाइयाँ कृष्ण कन्हैया मैया से कह दूंगी नकद दाम ले लुंगी तोहसे तब ही माखन दूंगी
मेरो दही मेरो दही लुढ़काय दियो जा श्याम सावरिया ने मेरो चैन चुराए लियो जा श्याम सावरिया ने
मन मेरो मोह लियो जा श्याम सावरिया ने