चल राधा गोकुल गलियों में चुप्पा चुप्पी खेलेंगे
तुम तो कान्हा बड़े बिचौलिया कैसे तुमको ढूंढेगे

हाँ चल राधा गोकुल गलियों में
इतना बता दे कान्हा मेरे संग क्यों लीला करता है
राधा तेरा श्याम दीवाना नाम तेरा ही रटता है

कितना भी तू हमे मनाले बात ना तेरी मानेंगे
चल राधा गोकुल गलियों में चुप्पा चुप्पी खेलेंगे
एक दिन तूने खेल खेल में नथनी मेरी तोड़ी रे
क्या तू झूठा दोष लगावे वृषभान की छोरी रे

लगा के तोहसे माखन चोरी बदला तोहसे ले लेंगे
चल राधा गोकुल गलियों में चुप्पा चुप्पी खेलेंगे
मईया की सौगंध में खाऊं अब ना तुम्हे सतायेंगे
बात मान ले कान्हा मेरी अब ना तुझसे झगड़ेंगे

चल राधा मधुबन बगिया में दोनों रास रचाएंगे
हाँ कान्हा मधुबन बगिया में दोनों रास रचाएंगे