LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Man Ke Bahkave Mein Na Aa

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
मन के बहकावे में ना
मन के बहकावे में ना
मन तो हर पल ही बहकावे जो
मन की बातों में आया
उसके हाथ में कुछ न आवे
जो मन की बातों में आया, उसके हाथ में कुछ न आवे

मन से बड़ा मायावी नहीं है, मन से बड़ा न कोई छलिया
मन की माया में ही भ्रमित है,देखो तो ये सारी दुनिया
अपने पीछे-पीछे चलाए, मन अपनी उंगली पर नचाए
मन के मोह में फँस कर प्राणी, इसके इशारे चलता जाए
मन के मोह में फँस कर प्राणी, इसके इशारे चलता जाए

तरह-तरह के रूप हैं मन के, तरह-तरह के भेष हैं मन के
चक्कर जब मन अपना चलाए, लेख बदल देता जीवन के
मन जैसा चंचल नहीं दूजा, हर पल चंचलता दिखलाए
इसकी चंचलता में पड़ा जो, मृगतृष्णा में बहता जाए
इसकी चंचलता में पड़ा जो, मृगतृष्णा में बहता जाए

मन के जीते जीत है जगत की, मन के हारे सब कुछ हारा
मन को वश में ना किया तो, फिरता रहेगा मारा-मारा
क्यों इस मन का दास बने तू? स्वयं ही मन को दास बना ले
धीरज और संयम के बल पर, अंकुश अपने मन पर लगा ले
धीरज और संयम के बल पर, अंकुश अपने मन पर लगा ले
जो मन की बातों में आया, उसके हाथ में कुछ न आवे

WRITERS

ANIL SHARMA

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other