LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Laila Majnu Do Badan Ek Jaan The

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
लैला-मजनू दो बदन एक जान थे, एक जान थे
जज़्बा-ए-इश्क़-ओ-वफ़ा की शान थे
जज़्बा-ए-इश्क़-ओ-वफ़ा की शान थे
जज़्बा-ए-इश्क-ओ-वफ़ा की शान थे (शान थे)
लैला-मजनू दो बदन एक जान थे, एक जान थे
ये ज़मीन पर आसमानी राज़ थे (राज़ थे)
गर्द की गूँजी हुई आवाज़ थे (आवाज़ थे)
हर जवान दिल में धड़कते हैं (धड़कते हैं ये नाम)
शम्मा बन-बनकर भड़कते हैं (भड़कते हैं ये नाम)
साथ इन दोनों का मरने पर भी है
सैंकड़ों सदियां गुज़रने पर भी है
सैकड़ों सदियाँ गुज़रने पर, गुज़रने पर भी है
लैला-मजनू दो बदन एक जान थे, एक जान थे
दो कबीले आमरी और सरबरी
जिनमें थी पुश्तों पुरानी दुश्मनी
उन कबीलों की थी ये नूर-ए-नज़र
जिनके दिल में कर लिया उल्फ़त ने घर
और ये उलफत इबादत बन गई
हुक्म-ए-रक्त मनसा-ए-कुदरत बन गयी
मक़सद उनका तौबा ये उल्फ़त बना, उल्फ़त बना
जलवा-ए-रुख दीद की जन्नत बना
जलवा-ए-रुख़ दीद की जन्नत बना (जन्नत बना)
लैला-मजनू दो बदन एक जान थे, एक जान थे
एक दिन मकतब में मुल्ला ने कहा
सब लिखो तख्ती पे नाम अल्लाह का
सब ने लिखा, सिर्फ मजनू ही मगर
लैला-लैला लिख रहा था, बेखबर
लैला-लैला लिख रहा था, बेखबर
तैश इस पर आ गया उस्ताद को
कैसे सहता कुफ्र-ओ-इल्हाद को
उसने मजनू को सज़ा-ए-सख्त दी
हर सज़ा की दर्द लैला पर पड़ी
हर सज़ा की दर्द लैला पर पड़ी
मौलवी तौबा ये मंज़र देख कर
आबदीदा हो गया इस भूल पर
प्यार मासूमों का रुसवा हो गया
ज-ब-ज दोनों का चर्चा हो गया
जब सुना लैला के वालिद ने ये हाल
शर्म आई और हुआ बेहद मलाल
उसने लैला से कहा मक्तब ना जाए
घर की चौखट से कदम बाहर ना लाए
एक दिन बेकार पहरे हो गए
लैला और मजनू अचानक खो गए
दोनों सरदारों पे वहशत छा गई
म्यान से तलवार बाहर आ गयी
पर जो गुज़रे एक नख्लिस्तान से
देखते ही रह गए हैरान से, हैरान से
लैला-मजनू खेल में मसरूफ़ थे
लैला-मजनू खेल में मसरूफ़ थे
वालिद-ए-मजनू ने देखा गौर से
और कहा लैला के वालिद से, "हुज़ूर
खेलने दीजिये, इन्हें कीजिये ना दूर
खेलने दीजिए, इन्हें कीजिए ना दूर
तैश में लैला के वालिद ने कहा
कल यही खेल एक बड़ा बन जाएगा
बद्दुआ होगा घराँनों के लिए
शर्म होगा खानदानो के लिए
ये कहा और खींचकर लैला का हाथ
ले गया इस तरह उसको अपने साथ
ले गया इस तरह उसको अपने साथ
फिर ना कोई देखने आया उन्हें, देखने आया उन्हें
जाने किस बस्ती में ठहराया उन्हें
जाने किस बस्ती में ठहराया उन्हें
जाने किस बस्ती में ठहराया उन्हें

WRITERS

JAIDEV, MADAN MOHAN, SAHIR LUDHIANVI

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other