हम न्यायधीश श्री शनि देव की कथा सुनाते है
कैसे जन्म हुआ शनिवर का हम ये बतलाते है
शनि देव से डरते है क्यों ये समझाते है आपको ये समझाते है
हम न्यायधीश श्री शनि देव की गाथा गाते है
सब सुने लगा कर ध्यान हो जायेगा कल्याण
ये कथा है बड़ी महान सब सुने लगा कर ध्यान
स्कन्द पुराण के कासी खंड की कथा सुनाते हु
कथा का सारा सार आज तुमको बतलाते है
बड़ी विलक्षण कथा है भक्तो सुनो लगाके ध्यान
दक्ष की कन्या से ब्याह किये थे सूर्ये देव भगवान
संज्ञा नाम था पत्नी का वो थी बड़ी गुणवान
लेकिन पति सूर्य से संज्ञा रहती थी परेशान
सूर्य देव में तेज बहुत था ऊष्मा की भरमार
संज्ञा सूर्य के तेज के आगे हो जाती लाचार
संज्ञा की मन स्थिति क्या थी वो बतलाते हैभक्तो वो बतलाते है
हम न्यायधीश श्री शनि देव की गाथा गाते है
सब सुने लगा कर ध्यान हो जायेगा कल्याण
ये कथा है बड़ी महान सब सुने लगा के ध्यान
सूर्य देव में ऊष्मा बहुत थी संज्ञा नीर समान
सूर्य के ताप से बचने का संज्ञा खोज रही समाधान
कैसे कम हो सूर्य की अग्नि संज्ञा करे विचार
सहा ना जाता था संज्ञा से ऊष्मा का प्रहार
जैसे तैसे बीत रहे दिन हुआ नहीं समाधान
संज्ञा सूर्य के मधुर मिलन से हुई तीन संतान
मनु यमराज और फिर यमुना जी तीनो हुए महान
बुद्धि विवेक में श्रेष्ठ थे तीनो के तीनो ही गुणवान
अब संज्ञा की मन की भक्तो बात बताते है आपको बात बताते है
हम न्यायधीश श्री शनि देव की गाथा गाते है
सब सुने लगा कर ध्यान हो जायेगा कल्याण
ये कथा है बड़ी महान सब सुने लगा के ध्यान
संज्ञा अब भी सूर्य देव से अति घबराती थी
सूर्य देव के आगे पड़ने से कतराती थी
एक दिवस संज्ञा ने मन में पक्का किया विचार
सूर्य के तेज की कम करने का करेगी वो उपचार
सूर्य देव को तेज कम में तप से कर दूंगी
तपती ऊष्मा सूर्येदेव की कम कर दूंगी
बच्चे कौन संभालेगा मेरे आया फिर मन मैं
सूर्य देव का ताप का संकट छाया जीवन में
क्या करती है संज्ञा भक्तो अब समझाते है आपको अब समझाते है
हम न्यायधीश श्री शनिदेव की गाथा गाते है
सब सुने लगा कर ध्यान हो जायेगा कल्याण
ये कथा है बड़ी महान सब सुने लगा के ध्यान
अपने तप से अपनी छाया पैदा करती है
फिर उस परछाई से संज्ञा ये सब केहती हे
संज्ञा ने फिर निज छाया का रखा सर्वणा नाम
संज्ञा फिर समझाती है उसको करना है क्या काम
संज्ञा फिर छाया से बोली सुनो हमारी बात
मेरी जगह पर रहना है तुमको सूर्य देव के साथ
मेरी कमी ना होने ना देना रखना पूरा ध्यान
मेरे बच्चो के लिए सर्वणा तुम हो मात समान
उसके आगे जो होता है वो बतलाते है आपको वो बतलाते है
हम न्यायधीश श्री शनि देव की गाथा गाते है
सब सुने लगा कर ध्यान हो जायेगा कल्याण
ये कथा है बड़ी महान सब सुने लगा के ध्यान
नारी धर्म का पालन करना भूल नहीं जाना
भेद ये गहरा किसी को कभी तुम ना मत बतलाना
राज हमेशा राज ही रखना कहे बात समझाये
मेरी जगह पे तुम रहती हो कोई जान ना पाए
छाया से ये आश्वासन पाके संज्ञा चली गयी
अपने पिता से मिलने के लिए संज्ञा चली गयी
अपने पिता से जब बतलाई अपनी परेशानी
राजा दक्ष ने पुत्री की अपनी एक बात ना मानी
डाट और फटकार उसे वापस लौटते है
हम न्यायधीश श्री शनि देव की गाथा गाते है
सब सुने लगा कर ध्यान हो जायेगा कल्याण
ये कथा है बड़ी महान सब सुने लगा के ध्यान
संज्ञा वापस घर ना लोटी चली गयी वन में
कठिन तपस्या करने के लिए चली गयी वन में
धारण किया रूप घोड़ी का हो गयी तप में लीन
पति की ऊष्मा कम करने को संज्ञा हुई विलीन
सूर्य देव को पता चला ना कौन है मेरे साथ
संज्ञा के बदले और कोई ही है हुआ नहीं आभास
छाया संज्ञा के बदले हर कर्म निभाती थी
पति व्रता पत्नी का वो हर धर्म निभाती थी
राज सूर्य संज्ञा छाया का समझ ना पाते है भक्तो समझ ना पाते है
हम न्यायधीश श्री शनि देव् की गाथा गाते है
सब सुने लगा कर ध्यान हो जायेगा कल्याण
ये कथा है बड़ी महान सब सुने लगा के ध्यान
संज्ञा को तप करते करते कई वर्ष गए बीत
वर्षा आंधी सहते संज्ञा सहे शरद की शीत
सूर्य सर्वणा के संगम से हुई तीन संतान
पहले मनु फिर शनि देव फिर भद्रा हुई महान
सूर्य पुत्र कहलाये शनि जी मिला सूर्य का ताप
टेढ़ी दृष्टि देख शनि की सब जाते है काँप
सूर्य का अंश समाहित शनि में नील व वण कहलाये
रंक से राजा बना दे उसको जिससे खुश हो जाए
कथा लिखी सुखदेव ने काला गाके सुनाते है आपको गाके सुनाते है
हम न्यायधीश श्रीशनि देव की गाथा गाते है
सब सुने लगा कर ध्यान हो जायेगा कल्याण
ये कथा है बड़ी महान सब सुने लगा के ध्यान
सब सुने लगा कर ध्यान हो जायेगा कल्याण
ये कथा है बड़ी महान सब सुने लगा के ध्यान