LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

JAI HANUMAN

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
जय हनुमान, जय हनुमान

गदा हाथ ले शत्रु विनाशों
हे अंजनी के लाल
राम कसम तोहें संकट में
रखना मुझे संभाल
जय हनुमान,जय हनुमान
जय हनुमान, जय हनुमान
खुद के बल से भी हो, अनजान
जय हनुमान, जय हनुमान
जय हनुमान, जय हनुमान
तुम्हारी उछाल पर्वत पताल
असुरों के तुम हो महाकाल
हे अंश रूद्र हे पवनपुत्र
हे राम भक्त सुग्रीव मित्र
दूतों में तुमसा दूत कहां
पूतों में तुमसा पूत कहां
ना कोई तुमसे पार गया
वज्र इंद्र का हार गया
धौलागिरी वाहक लंका दाहक
घृत सिंदूर के तुम हो चाहक
दिया लखन को जीवनदान
जय हनुमान जय हनुमान
जय हनुमान जय हनुमान

तुम धीर बड़े तुम वीर बड़े
सागर को लाघां खड़े-खड़े
तुम सुक्ष्म प्रभु तुम महा विराट
बल बुद्धि विद्या के सम्राट
हे महाकपि महातपि
राम सिया की हृदय छवि
हे वज्र अंग प्रभु राम संग
तन तोरे साजे लाल रंग
अंतहीन बल चपल चलंता
राम सेतु के तुम अभियंता
अर्क भी तुमसे दूर नहीं
हे मर्कट बलवान
जय हनुमान जय हनुमान
जय हनुमान जय हनुमान
तेजवान तुम वेगवान तुम
हर पल जपते राम राम तुम
धरा ब्योम पाताल या सागर
भूत परेत पिशाच निशाचर
तृण समान है सब तेरे आगे
राम काज भी है तेरे कांधे
वैदेही का पता लगाया
राम सिया का मिलन कराया
रावण सुत अहिरावण हंता
महाबली जै जै हनुमंता
कितना करूं बखान
जय हनुमान जय हनुमान
खुद के बल से भी हो अनजान
जय हनुमान जय हनुमान

WRITERS

Traditional

PUBLISHERS

Lyrics © INRECO / HINDUSTHAN MUSIC PUBLISHING PRIVATE LIMITED, Sony/ATV Music Publishing LLC, Warner Music India Private Limited

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist