जय नगरी अयोध्या रमणीय यह सुवोध्या
माता मंगलकारी तेरी महिमा है भारी
जगधारक रघुवर को ह्रदय में तू धारती
सुर, नर, मुनि सब तेरे सेवी
राम ने तेरी आरती गाई बारम-बार
राम ने तेरी आरती गाई बारम-बार
तेरे आँचल में सजे सिया-राम सरकार
तेरे आँचल में सजे सिया-राम सरकार
माँ कौशल्या, मात सुमित्रा और कैकेई मात
माँ कौशल्या, मात सुमित्रा और कैकेई मात
होता तेरे आँगना इन सबसे साक्षात
होता तेरे आँगना इन सबसे साक्षात
माता मंगलकारी तेरी महिमा है भारी
जगधारक रघुवर को ह्रदय में तू धारती
तन करे कुंदन, मन करे पावन
जल समाधी लेकर यहाँ बसे राम भगवान
जल समाधी लेकर यहाँ बसे राम भगवान
सरयूजी की आरती करती सुफल प्रदान
सरयूजी की आरती करती सुफल प्रदान
माता मंगलकारी तेरी महिमा है भारी
जगधारक रघुवर को ह्रदय में तू धारती