LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Aao Kare Naman

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
वंदे मातरम्, वंदे मातरम्, वंदे मातरम्, वंदे
वंदे मातरम्, वंदे मातरम्, वंदे मातरम्, वंदे
भारत माता के लिए, बलिदान किया था तन
देश के उन सब वीरों को, हम आओ करें नमन
जंजीरों से, फिरंगियों ने, देश को जब जकड़ा
जाने कितनी, कुर्बानी दी, तब जाकर वो टूटा
आजादी के, लिए थी निकली, वीरों की टोली
अपने खून से, भर-भर के जो, खेले थे होली
उनकी खून की बूंद की, आओ लेवें कसम
करें हिफाजत मुल्क की, मरते दम तक हम
भारत माता के लिए, बलिदान किया था तन
देश के उन सब वीरों को, हम आओ करें नमन

घर में उनके, बच्चे थे और, उनकी भी थीं माएँ
खूब लड़े और, लिख दी खून से, अपनी गाथाएँ
जलियाँवाला बाग में जो, हुई थी अनहोनी
निर्दोषों पर, दागी गई जब, अंधाधुंध गोली
उनमें थीं माँ-बेटियाँ, और कुछ बच्चे मासूम
भूल न पाएगा कभी, वो गुज़रा हुआ सितम
भारत माता के लिए, बलिदान किया था तन
देश के उन सब वीरों को, हम आओ करें नमन
फाँसी के, फंदे को लगाया, जैसे गले का हार
इंकलाब के, नारे न छोड़े, हो चाहे जुल्म हजार
हँसते-हँसते, शहीद हुए वो, भारत के संतान
जिनके बलिदानों से आज स्वतंत्र है हिंदुस्तान
उनकी याद में आज हम, कर लें आँखें नम
जिनको खोने का हमें, सदा रहेगा गम
भारत माता के लिए, बलिदान किया था तन
देश के उन सब वीरों को, हम आओ करें नमन
वंदे मातरम्, वंदे मातरम्, वंदे मातरम्, वंदे
वंदे मातरम्, वंदे मातरम्, वंदे मातरम्, वंदे

WRITERS

RAVINDRA SHARMA

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other