रातों की नींदों से है टूटा मेरा वास्ता
आंसू भरी आंखें ये ढूंढेंगी नींदें सुबह
खुदगर्ज़ दिल ये मेरा तबियत की सोचे कहाँ
मुश्किल से फिर आंखों ने ढूंढी हैं नींदें
सुबह फिर भी तुम सुबह के सपनों में आती हो
क्यों तुम सच में हो आती नहीं
कहते हैं जो ख्वाब देखे सवेरा
हाँ वो ख्वाब होता है पूरा
क्यों तुम सच में हो आती नहीं
टूटे ना ये ख्वाब कभी इस डर से खोलूं ना आंखें
लगता मुझे के बस तू है बैठी मेरे पास आके
उलझे बालों पर मेरे फेरे अपनी हथेली
माथे को चूमे वो मेरे गोदी में रख सर को मेरी
जितना भी है ख्वाबों में है बचा साथ तेरा मेरा
ना तोड़ना मेरा ख्वाब ये दिल जैसे तोड़ा मेरा
जैसे ही चाहा तुझे कस के पकड़ लूं ज़रा
ख्वाबों भरी आंखों ने तोड़ दिया भ्रम मेरा
फिर से सुबह इक जुड़ी तन्हा मैं फिर रह गया
फिर यादें लाएगी रात ढूंढेंगी नींदें सुबह
फिर भी तुम सुबह के सपने में आती है ख्वाब को हकीकत जताती हो
क्यों तुम सच में हो आती नहीं कहते हैं जो ख्वाब देखे सवेरा
हाँ वो ख्वाब होता है पूरा क्यों तुम सच में हो आती नहीं