LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Leja Kahin Door Khuda

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
पता है
इस दुनिया से परे
एक और दुनिया है
जहां सब कुछ ठहरा हुआ है
बस
वहां जाने को दिल करता है

आई अंदर से आवाज़, कहीं और है तेरा घर
सच झूठ से परे, जहां मौत का न डर
नूर की चादर में सो रही रूहें
जहां सीने से लगाकर मौला चूमता है सर
अब वो भी परेशान, देख दुनिया के हालात
मज़हब बाँटा, रब बाँटा, बाँटी जात-पात
रो रहा देख बहती खून की नदियाँ
कि कैसे इंसान, इंसान को रहा काट
क्या मार के किसी को आज तक रब दिखा है
क्या वो भी तेरी तरह चंद पैसों पे बिका है
**The God is love, love is God**, क्राइस्ट ने कहा था
**जिन प्रेम कियो, तिन ही प्रभु पायो** — बाणी में लिखा है
फिर क्यों धर्मों को लेकर नफरत के बीज बो रहे हैं
हिंदू मुसलमान कट्टरता की मय्यत पे सो रहे हैं
गुरुओं पीरों ने हमें लड़ना नहीं सिखाया
फिर क्यों सबसे ज़्यादा
धर्मों पे ही कत्लेआम हो रहे हैं
बंद करो नौटंकी खुद को धार्मिक बताने की
साधुओं का चोला, आदत इज़्मों को खाने की
पहना सर से पांव तक झूठ का लिबास
और बातें करता है तू सच्चे रब को पाने की

ले जा कहीं दूर खुदा
कर दे मुझको मुझसे जुदा
तड़पूँ, तड़पे मेरी रूह
टूट चुका, नहीं मिलता तू
ले जा कहीं दूर खुदा
कर दे मुझको मुझसे जुदा
तड़पूँ, तड़पे मेरी रूह
टूट चुका, नहीं मिलता तू

क़यामत के दिन सबका लेखा देखा जाएगा
तेरा काले कर्मों का फल तुझे नरक में फेंका जाएगा
ज़ुबान तेरी खींच लेंगे, चमड़ी उधेड़ी जाएगी
आग की लपटों में तेरा जिस्म सेंका जाएगा
कह दूँ जो बातें हैं दिल में, रहती बहती मेरी
दो प्यासी ये आँखें हैं, क्यों?
चीख़-चीख़ थका-हारा मैं
कानों में रेंगें ना इनके ज़रा सी जून
रूबरू होना मैं चाहूँ
तेरे दर पे खोना मैं चाहूँ
ना लगे दिल, काफ़िर है दुनिया
मौत की सेज पे सोना मैं चाहूँ

ये बात उन बच्चों की जिन्होंने
हर एक टेररिस्ट अटैक में अपने माँ-बाप को खो दिया

मरी हुई माँ की दूध पीते-पीते सो चुके हैं
खून निकले आँखों से, इस हद तक रो चुके हैं
क्या रह गया उन बच्चों का बचपन
अभी चलना भी न सीखा और
अनाथ हो चुके हैं
जान ले ली जाती है यहाँ जिसने प्यार किया
पढ़ा इतिहास तो मैंने ऐतबार किया
हीर रांझा, ससी-पुन्नू, कोई न बचा
इंसान तो क्या, लोगों ने ईशायाह को भी मार दिया

ले जा कहीं दूर खुदा
कर दे मुझको मुझसे जुदा
तड़पूँ, तड़पे मेरी रूह
टूट चुका, नहीं मिलता तू
ले जा कहीं दूर खुदा
कर दे मुझको मुझसे जुदा
तड़पूँ, तड़पे मेरी रूह
टूट चुका, नहीं मिलता तू

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other