शिव के दीवानों के न थकते कदम
भोले की मस्ती में नाच रहे हम
देव भूमि धाम,मेरे भोले नाथ का
केदार नाथ मंदिर में झूम रहे हम २
भोले की मस्ती में नाच रहे हम
शिव के दीवानों के न थकते कदम
भोले की मस्ती में नाच रहे हम
पहुंचे उज्जैन की बस्ती में
महाकाल मंदिर मे नाच रहे हम
शिव के दीवानों के न थकते कदम
भोले की मस्ती में नाच रहे हम
गंगा नहाने हम आये हरिद्वार
गंगा की पावन बहती है धार २
हर की पौड़ी पे नाच रहे हम २
शिव के दीवानों के न थकते कदम
भोले की मस्ती में नाच रहे हम
भूखे को रोटी और प्यासे को पानी
देते हैँ सबको बाबा बर्फ़ानी २
अमरनाथ मंदिर मे झूम रहे हम २
शिव के दीवानों के न थकते कदम
भोले की मस्ती में नाच रहे हम
देवो के देव और नाथो के नाथ
मिलते है कुंदन काशी मे विश्वनाथ २
बनारस की गलियों में झुम रहे हम २
शिव के दीवानों के न थकते कदम
भोले की मस्ती में नाच रहे हम