जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशिदिन ध्यावत मैया जी को निशिदिन ध्यावत
हरि ब्रह्मा शिवरी ॐ जय अम्बे गौरी
मांग सिंदूर विराजित टीको मृगमद को मैया टीको मृगमद को
उज्ज्वल से दोउ नैना निर्मल से दोउ नैना चंद्रवदन नीको
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै मैया रक्ताम्बर राजै
रक्तपुष्प गल माला रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै
केहरि वाहन राजत खड्ग खप्पर धारी मैया खड्ग खप्पर धारी
सुर नर मुनिजन सेवत सुर नर मुनिजन सेवत तिनके दुखहारी
कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती मैया नासाग्रे मोती
कोटिक चंद्र दिवाकर कोटिक चंद्र दिवाकर सम राजत ज्योती
शुंभ निशुंभ बिदारे महिषासुर घाती मैया महिषासुर घाती
धूम्र विलोचन नैना धूम्र विलोचन नैना निशदिन मदमाती
चण्ड-मुण्ड संहारे शोणित बीज हरे मैया शोणित बीज हरे
मधु कैटभ दोउ मारे मधु कैटभ दोउ मारे सुर भयहिन करे
ब्रहमाणी रुद्राणी तुम कमला रानी मैया तुम कमला रानी
अगम निगम बखानी अगम निगम बखानी तुम शिव पटरानी
चौंसठ योगिनी गावत नृत्य करत भैरों मैया नृत्य करत भैरों
बाजत ताल मृदंगा बाजत ताल मृदंगा ओर बाजत डमरू
तुम ही जग की माता तुम ही हो भरता मैया तुम ही हो भरता
भक्तन की दुख हरता भक्तन की दुख हरता सुख संपति करता
भुजा चार अति शोभित वर-मुद्रा धारी मैया वर मुद्रा धारी
मनवांछित फल पावत मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी
कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती मैया अगर कपूर बाती
श्रीमालकेतु में राजत श्रीमालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योती
माँ अम्बे जी की आरती जो कोई नर गावे
मैया प्रेम सहित गावे कहत शिवानंद स्वामी
कहते हरिहर स्वामी सुख सम्पति पावे
ॐ जय अम्बे गौरी ॐ जय अम्बे गौरी
PUBLISHERS
Lyrics © Divo TV Private Limited, IPRS, ViaNet Media Pvt. Ltd., DroomMusic Pvt. Ltd, Sony/ATV Music Publishing LLC, Royalty Network, Shemaroo Entertainment Limited, Peermusic Publishing