माँ की लाड़ली पिता की प्यारी आयी तेरे धाम
माँ की लाड़ली पिता की प्यारी आयी तेरे धाम
लाखो की कर ली सुनवाई मेरी भी सुन लो श्याम
ये बहना अरज गुजारे भाई बने आजा प्यारे
ये बहना अरज गुजारे भाई बने आजा प्यारे
तेरी कृपा से घर में कोई कमी नहीं है हमारे
तेरी कृपा से घर में कोई कमी नहीं है हमारे
पर मेरी अभिलाषा कोई बहना कह के पुकारे
तेरी कृपा से घर में कोई कमी नहीं है हमारे
खाटू वाले कर दे कृपा में रखूंगी तेरा नाम
ये बहना अरज गुजारे भाई बने आजा प्यारे
ये बहना अरज गुजारे भाई बने आजा प्यारे
मेरी सब सखियों के है छोटे छोटे भाई
मेरी सब सखियों के है छोटे छोटे भाई
और मेरे दिन रैना एक भाई बिन दुखदायी
और मेरे दिन रैना एक भाई बिन दुखदायी
झूठ बोलती में सबसे मेरा भाई है खाटूधाम
ये बहना अरज गुजारे भाई बने आजा प्यारे
ये बहना अरज गुजारे भाई बने आजा प्यारे
शीश के दानी बोलो मन को कैसे समझाऊ
शीश के दानी बोलो मन को कैसे समझाऊ
कब तक राखी के दिन छुप छुप के नीर बहाऊ
कब तक राखी के दिन छुप छुप के नीर बहाऊ
गुलशन मेरा भी खुशियों से महका दो ना श्याम