LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Balma

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
ओह बलमा, तेरी कैसी नज़रियाँ (आ)
तोहे ताके लागे भरम
ओह बलमा, मैं हुई बावरीया (हाँ आ)
कैसी लागी तोसे लगन
हो ओह हो देखूँ जो तुझको सारा (आ)
जग मोरा धुँधला जाए (ऐ)
तेरे सिवा ना चाहूँ, कोई नहीं (हो ओह हो)
बातों ही बातों से ही (ई)
मन मोरा बहका जाए (ऐ)
तेरे सिवा ना भाए, कोई नहीं (कोई नहीं)
गली–गली तोहरी फिर आई मैं (ऐ)
ढूँढा तुम्हें पुरवाइयों में (ऐ)
तो बिन नैना न्यारे से लागे (ऐ)
तोहपे सब हारूँ मैं
तन–मन सब वारूँ मैं
कैसी जंग ये तोसे हारी
तोहसी रंग–रंग जाऊँ मैं
तोहपे सब हारूँ मैं
तन–मन सब वारूँ मैं
कैसी जंग ये तोसे हारी
तोहसी रंग–रंग जाऊँ मैं

सजना ऐसी आँखें होना
आँखों से यूँ बातें होना
और बातों में शैतानियाँ तेरी (ई)
ज़ुल्फ़ों से जाल बिछाना
मुस्काके दिल बहलाना
घायल करे दीवानगी तेरी (ई)
दीवानगी तेरी बेचैन मोहे कर दे (ऐ)
बतियाँ जो हैं तेरी मजबूर मोहे कर दे (ऐ)
ओह सजना, तूने किया है मुझे कैसे अपना (आ)
कर दी तेरे ही हवाले अपनी साँसें, बलमा (आ)
तोहपे सब हारूँ मैं
तन–मन सब वारूँ मैं
कैसी जंग ये तोसे हारी
तोहसी रंग–रंग जाऊँ मैं…
तोहपे सब हारूँ मैं
तन–मन सब वारूँ मैं
कैसी जंग ये तोसे हारी
तोहसी रंग–रंग जाऊँ मैं

WRITERS

MAHIMA THAKUR

PUBLISHERS

Lyrics © Universal Music Publishing Group

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

LyricIQ Analysis

Top Emotion

Enjoyment

Sentiment
Thumbsup IconThumbsup Icon
Theme

None