वक़्त ले ले तू जितना भी, हूँ यहीं मैं
वक़्त ले ले तू जितना भी, हूँ यहीं मैं
जोड़ जोड़ जोड़ जोड़ जोड़ जोड़ जोड़ दे
कहा भी था तुझे तेरे बिन जीना होगा मुश्किल
तू समझे मुझे गलत और दिल को मेरे बुज़दिल
ग़ैरमौजूदगी में तेरी सांसें लेना नामुमकिन
ऐसे जीना तेरी यादें लेकर मुझ पर पड़ा भारी
मैं तेरा आशिक आवारा हूँ, ना हूँ क्रांतिकारी
रूहानियत में डूबा सूफी, ना दिल का व्यापारी
तेरे एक इशारे पर दुनिया लुटा दूँ अपनी सारी
आंखें बंद मेरी तो भी तुझे देखा करूँ
दिल जाने बिन तेरे कैसे सांसें भरूँ
पल-पल मैं बस तुझे याद करूँ
हर रूप में अब बस तेरा बनूँ
जिया जो तेरे बिन दरिया में आग के
पुकार ले मुझे ना छोड़ ऐसे हाल पे
कोशिश हजार कर बैठा जो अब मैं हार के
तू मेरा साथ दे तू मेरा साथ दे, मेरा साथ दे
वक़्त ले ले तू जितना भी, हूँ यहीं मैं