दिल में जो यादें तुम्हारी और किस्से हमारे उन्हें एक ही पल में कैसे भूलादूँ?
प्यार को पाना ही तो मैंने सीखा है, क्या मतलब दिल जो तेरा मेरे पास है लौटादूँ
मेरी मंज़िल पहाड़ों के ऊपर, तू शेरपा के जैसी तेरे जाते ही मैं टूट ना जाऊँ
मन में अंगार तो मेरे भी है पर डर है इन चिंगारियों से ना खुदको जलादूँ
और आगे का तो किसको पता है पर आज भी मेरा ये मुझे डराए
ख्वाब देखे तो कोई भी तभी जब उसको थोड़ी नींद आए
कि तरह हवा के संग अब मैं चलूँ
आसान ये होता जो तू बुरी होती, पर जो कुछ भी मैं हूं वो तेरी बदौलत
किसी को जाना है तो उसे रोक ना पाए कोई, प्यार में होती ना है अदालत
तू जो बोले तू है वही, मैं बातें बनाऊँ, मैं चीज़ें छुपाऊँ और ये मुझे ही पता है
दिखाने से डरता हूं कि कितना कमज़ोर हूं मैं, नहीं कर सकता हमेशा तेरी हिफाज़त
अब जाने से तेरे जो ये खामोशी छाई इसे मेरे गीत मिटाएँ
ख्वाब देखूं तो कोई भी तभी जब मुझ को थोड़ी नींद आए
कि तरह हवा के संग अब मैं चलूँ
ताकि खुलके तो साँस मैं ले सकूँ
और अकेला भी कुछ पल मैं रहना सीखूँ
ताकि खुलके तो साँस मैं लेना सीखूँ
अभी के लिए तो मैं अकेला ठीक हूं