तुम फिर से ना पास में आना मेरे
रब से करता मैं रहता हूँ ये ही दुआ
लगता है आई क़यामत यहाँ पे
मेरे दिल में जब से अब तू ना रहा
मैं ज़ोर से टूटा था जाने पे तेरे
पर कैसे ना तूने वो शोर सुना
तुम फिर से ना पास में आना मेरे
तू है आगे बढ़ी, आगे बढ़ना बनता था
मैं था बहका तेरे पीछे, जब संभलना था
मैंने बोला सॉरी जब भी मुझे लड़ना था
मेरी वो यादें हैं जो तेरे एक लम्हा था
मरके भी ज़िंदा हूँ पर रूह भटक रही है
लगता तू दिल को मेरे रख के कहीं सो गई है
जिनसे बचाया तुझको अब तेरे वो ख़ास हैं
मेरी भी ख़ुशियाँ ले लो, चेहरा क्यूँ उदास है
आँखों से बरसे पानी, दिल पे पड़ी ओस है
कैसे वो छूटा तुझको, होता ये अफ़सोस है
शीशे में देखूँ ख़ुदको, लगता हूँ मैं नोचने
तेरी जगह है ख़ाली, आना ना तू लौट के
दिल था लगाया मैंने, तू खेली दिमाग़ से
प्यार के पन्ने तूने फाड़े हैं किताब से
बातें चुभेंगी मेरी, पूछूँगा जो आपसे
क्यूँ थे उतारे तुमने कपड़े इतने प्यार से
तुम फिर से ना पास में आना मेरे
रब से करता मैं रहता हूँ ये ही दुआ
लगता है आई क़यामत यहाँ पे
मेरे दिल में जब से अब तू ना रहा
मैं ज़ोर से टूटा था जाने पे तेरे
पर कैसे ना तूने वो शोर सुना
तुम फिर से ना पास में आना मेरे
फोन था बिज़ी होता जब तुम्हारा रातों में
खोने के डर से तुझको लगते थे काँपने
शक नहीं करते थे, बस डर था वो आँखों में
दिल में छुपाके तुमको रखते थे ज़माने से
ख़ुशबू से तेरी अब ये दम क्यूँ मेरा घुट रहा है
जब से बाहों में तूने औरों को भी दी जगह है
हम बिखरे पत्तों से, क्यूँ चेहरा ये तेरा खिला है
तू बढ़ गई आगे, पर बंदा अभी वहीं खड़ा है
पास भी होकर ना तेरे क़रीब था
तुझको बिछड़ना था, ना वो नसीब था
गुस्से में कहता था जा, तू चली जा
क्या इतनी थी भूखी तुम, रिश्ता गई खा
ना तोड़ा है और ना दिल तोड़ूँ किसी का
प्यार करना मैंने जो माँ से है सीखा
वो नज़रों से तेरी बचाती है मुझे
और दिल वो काला लगाती है टीका
तुम फिर से ना पास में आना मेरे
रब से करता मैं रहता हूँ ये ही दुआ
लगता है आई क़यामत यहाँ पे
मेरे दिल में जब से अब तू ना रहा
मैं ज़ोर से टूटा था जाने पे तेरे
पर कैसे ना तूने वो शोर सुना
तुम फिर से ना पास में आना मेरे