तनहाई मिलती है महफ़िल नहीं मिलती
राह ए मोहब्बत में कभी मंज़िल नही मिलती
दिल टूट जाता है नाकाम होता है
उल्फ़त में लोगों का यही अंजाम होता है
कोई क्या जाने क्यों ये परवाने
यूं मचलते है ग़म में जलते है
आहें भर भर के दीवाने जिया करते हैं
आहें भर भर के दीवाने जिया करते हैं
जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते है
जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते है
सावन मे आँखो को कितना रूलाती है
फ़ुर्क़त में जब दिल को किसी की याद आती है
ये ज़िन्दगी यूं ही बर्बाद होती है
हर वक़्त होठों पे कोई फ़रियाद होती है
ज़हर ये फिर भी सभी क्यों पिया करते हैं
ज़हर ये फिर भी सभी क्यों पिया करते हैं
जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते है
जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते है
दिल के बदले दर्दे दिल लिया करते हैं
जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते है
WRITERS
Laxmikant Pyarelal, ANANDSHI BAKSHI, ANAND BAKSHI, KUDALKAR LAXMIKANT, PYARELAL RAMPRASAD SHARMA