जहाँ आज हम मिले हैं, ये मुक़ाम याद रखना
जहाँ आज हम मिले हैं, ये मुक़ाम याद रखना
मेरा नाम है मोहब्बत, मेरा नाम याद रखना
तुम ही मेरा आइना हो, तुम ही हो सिंगार मेरा
तुम ही मेरा आइना हो, तुम ही हो सिंगार मेरा
तुम ही आख़िरी मोहब्बत, तुम ही पहला प्यार मेरा
ये झुकी-झुकी निगाहों का सलाम याद रखना
मेरा नाम है मोहब्बत, मेरा नाम याद रखना
कभी दरमियाँ हमारे कोई दूसरा ना आये
कभी दरमियाँ हमारे कोई दूसरा ना आये
ये मोहब्बतों का बंधन कभी टूटने ना पाए
मेरे दिल की धड़कनों का ये पयाम याद रखना
मेरा नाम है मोहब्बत, मेरा नाम याद रखना
मुझे भूलना भी चाहो, तो ना तुम भुला सकोगे
मुझे भूलना भी चाहो, तो ना तुम भुला सकोगे
मेरी याद अपने दिल से ना कभी मिटा सकोगे
ये चराग़ जल उठेंगे हर शाम, याद रखना
ये चराग़ जल उठेंगे हर शाम, याद रखना
मेरा नाम है मोहब्बत, मेरा नाम याद रखना