भर दे तू मुझे अपने वचनों की गहराइयों से
भर दे मुझे, पवित्र आत्मा से छू ले मेरे इस दिल को
आया हूँ मैं तेरे दर पर ख़ाली न जाने दे
आया हूँ मैं तेरे दर पर ख़ाली न जाने दे
तुझे ही प्रभु, चाहूँ मैं तन मन दिल से
वंदना करूँ, अपने जीवन से छू लूँ तेरे, उस दिल को
सिय्योन के मंजर पर ले चल येशु मसीह
सिय्योन के मंजर पर ले चल येशु मसीह
तुझे ही प्रभु, चाहूँ मैं तन मन दिल से
भर दे तू मुझे अपने वचनों की गहराइयों से
ताकि मैं तुझ-सा बनूँ जीवन भर तेरी महिमा करूँ
ताकि मैं तुझ-सा बनूँ जीवन भर तेरी महिमा करूँ
तुझे ही प्रभु, चाहूँ मैं तन मन दिल से