LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Aasmani

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
यूँ आसमान के संग रात भर मेरी
चल रही हैं यूँ बातें
ऐसी कैसी ज़िंदगानी
जो है नहीं इन हाथों में
कि रात भी जज़्बात से
अब सुन रही कहानी मेरी
मैं हूँ खड़ा तुझसे जुदा
इन रंगों में ऐसे घुला
लिपटा हूँ मैं पढ़ता हूँ मैं
कहानियाँ ये तेरी-मेरी
तू है ना कहीं
छाई है ये ठंडी हवा
तू है कहाँ मैं हूँ यहाँ
ऐसा लगे कि ये सारा जहाँ है मेरा
और
हुई आसमानी तेरी आँखों में गुम
छाए हुए बादल मेरी साँसों में गुम
हा हा हा हा
लिखता हूँ ख़त इन रंगों को निकालकर
चिल्लाकर पुकारूँ मैं तुझको अभी
तू है ना कहीं

बुरी दशा है ऐसी वफ़ा है
कि हर रात बस
तेरे नाम के ही
गीत बुनते जाएँ
ऐसा जुनून है
कि याद है इत्र तेरा

हम्म

तेरी निगाहें
मुझको बुलाएँ और फिर
रात में बढ़ती जाए कहानी
तेरी-मेरी और आसमानी
इन आसमानों के रंगों में
गुम हो जाएँ
ऐसा सफ़र ऐसा समा
ऐसा लगे तू है यहाँ
कि मुझको दिख रहा है
तुझमें ही अब आसमान
और
हुई आसमानी तेरी आँखों में गुम
छाए हुए बादल मेरी साँसों में गुम
हा हा हा हा
लिखता हूँ ख़त इन रंगों को निकालकर
चिल्लाकर पुकारूँ मैं तुझको अभी
तू है ना कहीं

हो हो हो हो

WRITERS

ABDUL SAMAD KHAN

PUBLISHERS

Lyrics © Royalty Network

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other