LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Tum Apna Ranjhogham Apni

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
तुम अपना रंज-ओ-ग़म, अपनी परेशानी मुझे दे दो
तुम्हें ग़म की क़सम, इस दिल की वीरानी मुझे दे दो

ये माना मैं किसी क़ाबिल नहीं हूँ इन निगाहों में

बुरा क्या है अगर, ये दुख ये हैरानी मुझे दे दो

मैं देखूँ तो सही, दुनिया तुम्हें कैसे सताती है

कोई दिन के लिये, अपनी निगहबानी मुझे दे दो

वो दिल जो मैने मांगा था मगर गैरों ने पाया

बड़ी शै है अगर, उसकी पशेमानी मुझे दे दो
बड़ी शै है अगर, उसकी पशेमानी मुझे दे दो
तुम अपना रंज-ओ-ग़म, अपनी परेशानी मुझे दे दो

WRITERS

Khaiyyaam, Sahir Ludhianvi

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share

See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist