लागे प्यारा प्यारा श्री बालाजी का द्वारा
बालाजी का द्वारा रे भक्तो प्रेतराज का द्वारा
बजरंग वाला दीन दयाला मन्दिर अन्दर बैठे है
दूर दूर से दुखिया आकर अपनी अपनी कहते है
संकट काटें सारा श्री बालाजी का द्वारा
आगे भैरव, पीछे प्रेतराज बीच में आप विराजे है
भक्तजनों के संकट कटते जय जयकार मनाते है
बडी हो रही जय-जयकारा श्री बालाजी का द्वारा
केशरी ननदन असुर निकन्दन मेरी भी फरियाद सुनो
चरण कमल की सेवा देकर रोग दोष सब दूर करो
भक्तो का रखवाला श्री बालाजी का द्वारा
सुबह शाम तेरी आरती उतारे महन्त किशोरपुरी पुजारी
छीटा लागे प्यारा श्री बालाजी का द्वारा