LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Kehdo Na

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
टहनियों से गिर चुके थे ज़र्द पत्तों की तरह
जुड़ सके ना फिर दोबारा चाह के भी, मेहरमा
टहनियों ने सोचा है बारहा क्या हुई थीं गुस्ताख़ियाँ
रोज़-रोज़ नाराज़ियाँ ले गई थीं नज़दीकियाँ
रोज़-रोज़ नाराज़ियाँ ले गई थीं नज़दीकियाँ

हो हो हो हो

ये तेरे-मेरे में जो बातें अभी हो रही हैं
आधी-आधी वो, अधूरी-सी क्यूँ हैं
ये लंबी-लंबी-सी ख़ामोशियाँ की कश्तियों से
दिख रहा किनारा नहीं है
कह दो, कह दो ना, दिल में जो भी छुपा है
कह दो ना, लफ़्ज़ क्यूँ खफ़ा हैं
ना किसी का मैं, ना कोई मेरा
जो भी हूँ, मैं हूँ बस इक तेरा
कैसे मैं सुनूँ तेरी अँकही बातें भला कह दो ना
कह दो, कह दो ना
हम्म हम्म

आते हैं मन में सौ सवाल
बिन जवाबों के बुरा हाल
मिल जाएँ अगर सब जवाब
फिर बदला है हर सवाल
जाऊँ मैं कहाँ, मैं कहाँ
ये हवाएँ भी बहते-बहते, देखो, देती ख़बर
दे रहे ना तुम जो
ना किसी का मैं, ना कोई मेरा
जो भी हूँ, मैं हूँ बस इक तेरा
कैसे मैं सुनूँ तेरी अँकही बातें भला
हम्म हम्म हम्म

टहनियों से गिर चुके थे ज़र्द पत्तों की तरह
जुड़ सके ना फिर दोबारा चाह के भी, मेहरमा
टहनियों ने सोचा है बारहा क्या हुई थीं गुस्ताख़ियाँ
रोज़-रोज़ नाराज़ियाँ ले गई थीं नज़दीकियाँ
रोज़-रोज़ नाराज़ियाँ ले गई थीं नज़दीकियाँ

ओ ओ ओ ओ

WRITERS

Siddhant Kaushal, Sanjith Hegde

PUBLISHERS

Lyrics © Warner Chappell Music, Inc.

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other