बिना तेरे सूना है ये मैखना
आके तेरे लिए ही गाता हूँ मैं ये गाना
आजा अब तू ढूँढ ही ले ये ठिकाना
हां के तेरे लिए ही गाता हूँ मैं ये गाना
तूने कहा था किसी दिन बस यूँ ही
की थोड़ी थोड़ी आग भी तो है ज़रूरी हम्म
देख जल्के सुनेहरी है ये दिल की ज़मीन
सुनहरे ख्वाबों में ये उड चली
के खरा सोना सा है तेरा ज़माना
हां के तेरे लिए ही गाता हूँ मैं ये गाना
ये आँखें अब माँगें तुझसे नींद वो
जहाँ हो तेरी बाहों की चादर में सुकून
ये चाँदनी माँगे तुझसे ईद वो
जहाँ वो तेरा चाँद जगाए इक जुनून
इस जुनूनियत का तू ही पैमाना
हां के तेरे लिए ही गाता हूँ मैं ये गाना
बिना तेरे सूना है ये मैखाना
हां के तेरे लिए ही गाता हूँ मैं ये गाना