देखा तुझे, तू भी देख रही थी हँसके
मैं कैसे अप्रोच करूँ, कैसे रहूँ बस में
झूठ ना बोलूँ, पर मैं लेता भी ना कसमें
बताऊँ तुझे कैसे, जाना चाहूँ तुझे सच में
क्योंकि तेरे लिए कोई नई बात नहीं
दीवाने तेरे काफी यहाँ शुरुआत से ही
आना चाहते तेरे साथ, पर वो खास नहीं
वैसे भी तू ऐरे-गैरों को देती है घास नहीं
ये, पर मैं यहाँ पे हूँ तेरे लिए
मेबी झूठ ये, पर मैं जहाँ में हूँ तेरे लिए
तेरी बातों का अजूबा, मैं भी डूबा
मेरे दिल पे असर और असर सारे तेरे दिए
बातें करूँ ना मैं स्लो, पर करूँ सही
थोड़ा मनमाना मन बोले, करूँ वही
म्यूज़िक टर्न अप और तू मेरे साथ है
टाइम काफी कम, तुझसे कहना चाहूँ बस यही
तुझे यहाँ से किधर ले जाऊँ
तेरी आँखों में गुम रहता हूँ
खो जाऊँ मैं यूँ, ऐसा क्यों?
तेरे बारे जो भी बात करूँ, मुझे लगे खास
तू ना जाने, कर हादसे से ज़्यादा मैंने प्यार
रहा दिल को संभाल, जो तू करती रहे वार
तेरे वास्ते ये जान, पर तू समझे ना हाल