राम ही जाने महासंग्राम का क्या होगा परिणाम
दोनो योद्धा पुनः युद्धा को आ गये
शक्ति पराक्रम, बल कौशल टकरा गये
वीरों के तीरों से बादल छा गये
दिग दिगंत फिर एक बार थर्रा गये
दोनो अपने प्रण के कारण, जूझ रहे अविराम (दोनो अपने प्रण के कारण, जूझ रहे अविराम)
शक्तिप्रहार जो अपने तन पे से गया
मृत्यु निकट जाकर भी जीवित रह गया
सहज नही है उस योद्धा को मारना
किंतु नही वीरोचित हिम्मत हारना
जीते ज़ी रण छोंड़ के जाना (जीते ज़ी रण छोंड़ के जाना)
वीरों का नही काम (वीरों का नही काम)