महादेव जी कैलाश पति शिव भोले अविनाशी
हर हर जपे मन शंकरा शिव भोले भंडारी
तेरे दर पे खड़ा बाबा, मैं सर को झुका बाबा
चरणों की धूली को , माथे पे लगा बाबा
मेरे दिल में जो भी है, तुम्हें सब है पता बाबा
मैं क्या मांगू तुमसे, क्या तुमसे छुपा बाबा
ले लो अपनी शरण में नाथ मुझे
सबको देता जो कोई मांगे, ख़ुद रहता सन्यासी
भेद भाव ना करता किसी में शिव मेरा कैलाशी
ले लो अपनी शरण में नाथ मुझे
जटाजूट जय नीलकण्ठ शिव मेरा डमरू वाला
अमरनाथ जय उमापति शिव पीता विष का प्याला
तेरी पूजा है क्या, नही मुझको पता
मेरे मन में तो है तू ही बसा
कुछ ना चाहूँ मैं जीवन में
ले लो अपनी शरण में नाथ मुझे