LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Ghar

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
घर की दीवारों से
खिड़की चौबारों से
आती जाती यादों के
लम्हे हज़ारों से
बातें तेरी करके नैना बरसे
तेरी एक झलक को है तरसे
है तरसे

गूँजती आवाज़ें अब भी ज़ेहन में
लगता है तुम अब भी यहीं हो
हर आहट पे जाने क्यों लगता है
तुम तो नहीं हो
तुम तो नहीं हो
ढूँढे हैं आँखें अब भी
तुमको नजारो में
बातें तेरी करके नैना बरसे
तेरी एक झलक को है तरसे
है तरसे

भागते दौड़ते दिन रातों से
कब फिसले लम्हे इन हाथों से
हमको यह पता ना चला
कब छूटे हाथ इन हाथों से
कब हुए बोझल तुम इन आँखों से
हमको यह पता ना चला
महकते हो तुम अब भी
इन गलियारों में
घर की दीवारों से
खिड़की चौबारों से
आती जाती यादों के
लम्हे हज़ारों से
बातें तेरी करके नैना बरसे
तेरी एक झलक को है तरसे
है तरसे

WRITERS

Deepak Sharma

PUBLISHERS

Lyrics © Ambala Productions

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other