सीने में समाया दर्द का समुंदर
रूह काप जाए कोई झांक ले अगर अंदर
मैन अप इफ यू क्राई यूर अ लूजर
बेटे लड़के रोते नहीं बस चुप कर
बादल गरजे तो माँ से लिपटकर
आंसू बरसे तो दुनिया से छुप कर
बेटे चुप कर शु बेटे चुप कर
दर्द ओ ग़म का असर नहीं होता
ख्वाहिशें अधूरी, ख्वाब भी अधूरे
क्या वो सपने करता पूरे अगर घर नहीं होता
कुछ भी लिखता जा रहा, पता नहीं क्या लिखूं
पर मैं ठीक कहाँ हूँ मम्मा
सिरहने सर दबा के चीख रहा हूँ मम्मा येह
सबको रखना खुश इसी जिद पे अड्डा है
अकेले अंधेरे में वो भी तो डरा है
खिलौने टूटने पे रोता था जो सारी रात
दिल टूटने पे आज चुप कैसे खड़ा है
तंग हालातों में अनकही बातों में
यादों के कोहरे में आप को खोते देखा है
रोशन महफ़िलों में मुस्कुराता वो भी पर
काले सन्नाटों में बाप को रोते देखा है
बातें पुरानी वापस उससे खींचे
पूरी जवानी बीती काग़ज़ों के पीछे
किसी से कहा नहीं कहानी रह गई सुनानी
सुना नहीं सूना चंद कितना बादलों के पीछे
इट्स ओके टू क्राइ अगर वो कॉल ना उठाए
और वो लौटके ना आए, एट लीस्ट यू ट्राइ