माँ ज्वाला, तेरी देवीय शक्ति, नमन करूँ श्रीनायक
मान भक्तों का बढ़ाया है, रे, मान भक्तों का बढ़ाया है
धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान
(धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान)
हिमाचल प्रदेश में एक जिला कांगड़ा है
और सिद्घपीठों में स्थान सबसे बड़ा है
अरे, जो भी जाए खाली ना आए, पाए नित वरदान
सभी पर उसकी छाया है, रे, सभी पर उसकी छाया है
धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान
(धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान)
नादौन गाँव का था धानु पुजारी
और माँ ज्वाला पूजा की कर ली तैयारी
अरे, भक्तों की जत्था बहुत बड़ा था, पूरा एक हज़ार
चला दिल्ली तक आया है, रे, चला दिल्ली तक आया है
धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान
(धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान)
अकबर ने पूछा, "कौन हो और कहाँ जाते, भाई?
और इतने लोगों की भीड़ क्यों तुम्हरे संग है आई"?
धानु बोला, "मैं तो सेवक माँ ज्वाला का, तात
ध्यान माता का आया है, रे, ध्यान माता का आया है"
धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान
(धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान)
इतना कहे अकबर ने शमशीर उठाई
और एक झटके में घोड़े की गर्दन अलग कर दी रे, भाई
'गर सत की देवी है तुम्हारी, जुड़वा देना शीश
जिसे धरती में गिराया है रे, जिसे धरती में गिराया है
धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान
(धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान)
हे, मातेश्वरी, अंतर्यामी, घट-घट की तू वासी है
और ले रहा परीक्षा मेरी अकबर इसलिए मन उदासी है
है कठिन परीक्षा आज, तू माता रखना मेरी लाज
कसम मैंने भी खाया है रे, कसम मैंने भी खाया है
धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान
(धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान)
खुश होकर प्रकट हुई माँ, साक्षात भवानी ज्वाला
और शीश जोड़कर उसने धानु को ज़िंदा कर डाला
अरे, तू ज़िंदा, तेरा घोड़ा ज़िंदा, माँग-माँग वरदान
तेरे जो मन में भाया है रे, तेरे जो मन में भाया है
धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान
(धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान)
घोड़े को ज़िंदा देखकर वारी-वारी मन घबराए
और दौड़-दौड़ अकबर को सारा करिश्मा बतलाए
सुनकर सारा हाल हुआ अकबर भी अब बेहाल
बहुत मन में घबराया है रे, बहुत मन में घबराया है
धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान
(धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान)
सवा-मन सोने का छत्र अकबर ने काँधों पे धारा
नंगे पग पैदल चलकर पहुँचा बेचारा
छत्र चढ़ाने से पहले हो गया वो चकनाचूर
मान अकबर का घटाया है रे, मान अकबर का घटाया है
धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान
(धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान)
बहुत माफ़ी माँगा और बहुत गिड़गिड़ाया
माँ के चरणों में वो उतरा, माथा झुकाया
अरे, लौट के अकबर दिल्ली आया बनकर वो अंजान
महीमा मन से गाया है रे, महीमा मन से गाया है
धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान
(धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान)
अरे, माँ ज्वाला, तेरी देवीय शक्ति, नमन करूँ श्रीनायक
मान भक्तों का बढ़ाया है, रे, मान भक्तों का बढ़ाया है
धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान
(धानु और घोड़े को दे दी तूने जीवनदान)