लांगुरिया मुझे केला मां के दर पे जात चढ़ानी
लाल चुनरिया ला दे मुझको जो हो अति सुहानी

माता का चोला तू सिला कर लादे
सितारे लगाना चुनरिया सजाना
फूल बेल से मां का आंचल सजाओ
मुझे जाना है वहां केला मां है जहां
मुझे जाना है वहां केला मां है जहां
मात करौली वाली की साड़ी का रंग हो धानी
लाल चुनरिया ला दे मुझको जो हो अति सुहानी
लांगुरिया मुझे केला मां के दर पे जात चढ़ानी
लाल चुनरिया ला दे मुझको वो जो अति सुहानी
मुझे अपनी मां को जाकर सजाना
बिंदिया मंगा दे वो जिसमें चमक हो
मोती लड़ी से है गजरा बनाना
पायल में घुंगरू की प्यारी कनक हो
मुझे जाना है वहां केला मां है जहां
मुझे जाना है वहां केला मां है जहां
दर पे जाके मुझे रे योगी मां की ज्योत जगानी