गुन गुन गुना रे, गुन गुन गुना रे
मायूसियों के चोगे उतार के फ़ेंक देना सारे
Candle ये शाम का फ़ूँक, रात का cake काट, प्यारे
सीखा ना तूने यार, हमने मगर सिखाया रे
दमदार नुस्खा यार, हमने तो आज़माया रे
आँसुओं का चूरन चबा के हमने डकार मारा रे
गुन गुन गुना रे, गुन गुना रे
गुन गुन गुना रे, गुन गुना रे
हैं सर पे तेरे उलझनों के जो ये टोकरे
ला, हम को दे दे, हल्का हो जा रे तू छोकरे
जो तेरी नींदें अपने नाखून से नोच लें
वो दर्द सारे जलते चूल्हे में तू झोंक रे
ज़िंदगी के राशन में ग़म का quota ज़्यादा है
Black में ख़रीदेंगे खुशी का पिटारा रे
गुन गुन गुना रे, गुन गुन गुना रे
गुन गुन गुन गुन, गुन गुन गुन गुन
ह्म, तू मुँह फुला दे तो ये सूरज भी ढलने लगे
अरे, तू मुस्कुरा दे, चाँद का bulb जलने लगे
तू चुप रहे तो मानो बहरी लगे ज़िंदगी
तू बोल दे तो परदे कानों के खुलने लगें
है एक बंद बोतल के जैसा काहे बैठा है
हाल ए दिल से भर दे ना glass ये हमारा रे
गुन गुन गुना रे, गुन गुन गुना रे गुन गुना रे
गुन गुन गुना रे, गुन गुन गुना रे
है गुन गुना रे (गुन गुन गुना रे, गुन गुन गुना रे)
गुन गुन गुना रे, गुन गुना रे, गुन गुना ये गाना रे
WRITERS
DAYSTAR PETERSON, Vanessa Elisha, Sarah Johnson, Carl Caruso, Daniel Gonzalez
PUBLISHERS
Lyrics © Universal Music Publishing Group, The Administration MP, Inc., THE ADMINISTRATION MP INC, Sony/ATV Music Publishing LLC, UBEM (União Brasileira de Editoras de Música), Kobalt Music Publishing Ltd., Warner Chappell Music, Inc.