LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Tulsi Mata Aarti

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
ॐ जय तुलसी माता
मैया सब के सुख दाता

सब योगों के ऊपर
सब रोगों के ऊपर
रुज से रक्षा करके
मैया तुम ही भव त्राता

बहु पुत्री है श्यामा
सूर वल्ली है ग्राम्या
मैया सूर वल्ली है ग्राम्या
विष्णु प्रिय जो तुमको सेवे
विष्णु प्रिय जो तुमको सेवे
सो नर तर जाता
ॐ जय तुलसी माता

हरि के शीश विराजत
त्रिभुवन से हो वंदित
मैया त्रिभुवन से हो वंदित
पतित जनों की तारिणि
पतित जनों की तारिणि
तुम हो विख्याता
ॐ जय तुलसी माता


लेकर जन्म बिजन में आई
दिव्य भवन में
मैया दिव्य भवन में
मानव लोक तुम्हीं से
मानव लोक तुम्हीं से
सुख सम्पत्ति पाता
ॐ जय तुलसी माता

हरि को तुम अति प्यारी
श्याम वर्ण सुकुमारी
मैया श्याम वर्ण सुकुमारी
प्रेम अजब है श्री हरि
प्रेम अजब है श्री हरि
का तुम से नाता
ॐ जय तुलसी माता

WRITERS

Traditional

PUBLISHERS

Lyrics © Royalty Network, Word Collections Publishing, Shemaroo Entertainment Limited

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other