कभी बरसे बेपनाह, कभी गुमसुम सी है
ये बारिश भी कुछ-कुछ तुम सी है
कभी जैसे हो तूफ़ान, कभी है धीमी-धीमी
ग़ुस्सैल है बहुत, कभी है मीठी-मीठी
ना होना तू जुदा, ख़्वाहिश छोटी सी है
तू सावन के मौसम की ख़ुशबू सी है
ख़ुशी के कभी आँसू, कभी हो जैसे रंजिश
वो पानी की हों बूँदें, कभी जैसे हो आतिश
ये बारिश भी कुछ-कुछ तुम सी है
ये बारिश भी कुछ-कुछ तुम सी है
ये बारिश भी कुछ-कुछ तुम सी है
ये बारिश भी कुछ-कुछ तुम सी है
ये बारिश भी कुछ-कुछ तुम सी है
ये बारिश भी कुछ-कुछ तुम सी है
जो भी गुज़ारने हैं पल, तेरे नाम कर दिए हैं
धड़कता ये दिल बस तेरे लिए है
ज़रूरत मुझे तेरी साँस लेने के लिए है
जैसे फूलों को बारिश की जीने के लिए है
साथ रहना सदा, गुज़ारिश इतनी सी है
तू सावन के मौसम की ठंडक सी है
ख़ुशी के कभी आँसू, कभी हो जैसे रंजिश
वो पानी की हों बूँदें, कभी जैसे हो आतिश
ये बारिश भी कुछ-कुछ तुम सी है
ये बारिश भी कुछ-कुछ तुम सी है
ये बारिश भी कुछ-कुछ तुम सी है
ये बारिश भी कुछ-कुछ तुम सी है
ये बारिश भी कुछ-कुछ तुम सी है
ये बारिश भी कुछ-कुछ तुम सी है