LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Savera

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
एक सपना सा था वो सुनहरा
जिसे पलकें ना दे पाएं पहरा
नींदों से लड़कर वो झांके
पर है छा गया सा अंधेरा
वो ख्वाब जैसे कहानियों सा, ख्वाहिशों सा लगा
वो जैसे बंज़र जमीन पे बहते पानियों सा लगा
वो लहरों से लड़के कश्ती को एक किनारे जैसा लगा
वो जैसे अंधेरों में मिली कोई रोशनी सा लगा
सवेरा, होगा जब तू उम्मीद से जागेगा
खोया तू जो अब खुद को भी पा लेगा
गिर के भी तू बढ़ता ही जायेगा, उ उ
लड़कर किस्मत को हरायेगा
सपनों को मंज़िल से मिलायेगा
गिर के भी तू बढ़ता ही जायेगा, उ उ
दिल अब तू दहलीज़ों में सपने ना देखा कर (ना देखा कर)
ख्वाहिश जब उड़ने की, तू खुद पर भरोसा कर
छोटी सी ये ज़िंदगी, अब जी ले तू जी भर
काट ले अब ये सफ़र, तू हो के बेफ़िकर
आसमां से आ गिरा
वो टूटा सा एक सितारा
ज़िंदगी से तू मिला
है ख़ुदा का वो इशारा
क्यूँ खुद से अब तू यूँ भागे
जब तेरा ख़ुदा तुझसे आगे
पूरे तू कर अब वो सारे
जो अऱमान दिल मैं हैं जागे
वो ख्वाब जैसे कहानियों सा, ख्वाहिशों सा लगा
वो जैसे बंज़र जमीन पे बहते पानियों सा लगा
वो लहरों से लड़के कश्ती को एक किनारे जैसा लगा
वो जैसे अंधेरों में मिली कोई रोशनी सा लगा
सवेरा, होगा जब तू उम्मीद से जागेगा
खोया तू जो अब खुद को भी पा लेगा
गिर के भी तू बढ़ता ही जायेगा, उ उ
लड़कर किस्मत को भी हरायेगा
सपनों को मंज़िल से मिलायेगा
गिर के भी तू बढ़ता ही जायेगा, उ उ

WRITERS

Shravan Mantri

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other