धूप के पीछें दौड़ें छाँव छुए ना
धूप के पीछें दौड़ें छाँव छुए ना
थका थका सूरज जब नदी से होकर निकलेगा
हरी हरी काई पे पाँव पड़ा तो फिसलेगा
तुम रोक के रखना मैं जाल गिराऊँ
तुम पीठ पे लेना मैं हाथ लगाऊँ
ओ कभी कभी यूँ करना मैं डांटूं और तुम डरना
उबल पड़े आँखों से मीठे पानी का झरना
तेरे दोहरे बदन में सिल जाऊँगी रे
जब करवट लेगा छिल जाऊँगी रे
तेरी मेरी अंगनी मंगनी अंग संग लागी संगनी
धूप के पीछें दौड़ें छाँव छुए ना