नैणा मइया दे नैणा प्यारे,
नैणा मइया दे नैणा प्यारे।
हम हारे हैं दिल अपने हारे,
नैणा मइया दे नैणा प्यारे॥
भक्त खड़े हैं माँ तेरे द्वारे,
आशा की झोली ये लाये हैं सारे।
झोली तू भर सब तेरे द्वारे,
नैणा मइया दे नैणा प्यारे॥
नव रूप तेरे माँ सब में ही न्यारे,
जीव की विपदा को पल में ये टारे।
भक्तों को माँ तू दुःख से उबारे,
नैणा मइया दे नैणा प्यारे॥
कर दो कृपा हम हैं तेरे सहारे,
नाम को तेरे माँ सब हैं पुकारे।
तू ही तो भव से पार उतारे,
नैणा मइया दे नैणा प्यारे॥
चरणों की माटी कण में भर मन के अँधेरे,
तेरी कृपा ही जीवन सँवारे,
नैणा मइया दे नैणा प्यारे॥