मोरी नाव डोल डोले लोरी गाए रे
मेरी माई मेरी माई मेरी माई तू सो जा
मैं तेरा किनारा थाम लूं तेरी धारा
ठंडे फुहारे देते जग को सहारा
तू जो रूठ जाएगी तो डूबेगा संसार सारा
मतवार मेरी तुझे थपथपाए रे
मतवार मेरी तुझे थपथपाए रे
है मेरी माई तू मैं तेरा दुलारा
मोरी माई तेरे बिन मैं तो बेसहारा
तेरा साथ ना पाऊं तो सूख जाए प्यार सारा
रगरग में जीवन तू ही तो पिरोए रे
रगरग में जीवन तू ही तो पिरोए रे