मुझ को दे तू मिट जाने, अब खुद से दिल मिल जाने
लम्हे ये फिर ना आने, इनको तू ना दे जाने
तुझे तुझ से तोड़ लूँ, कहीं खुद से जोड़ लूँ
मेरे जिस्म-ओ-जाँ में आ, तेरी खुशबू ओढ़ लूँ
जो भी साँसें मैं भरूँ उन्हें तेरे संग भरूँ
चाहे जो हो रास्ता उसे तेरे संग चलूँ
दिल इबादत कर रहा है, धड़कने मेरी सुन
तुझ को मैं कर लूँ हासिल, लगी है यही धुन
ज़िंदगी की शाक से लूँ कुछ हसीं पल मैं चुन
तुझ को मैं कर लूँ हासिल, लगी है यही धुन