जय अम्बे जय दुर्गा जय जय भवानी
आ गए है भक्त तेरे देदो निशानी
मा शेरा वालीये मा पहाड़ा वालिये
रुद्र रूप धारण किया क्रोध को विकराल किया
असुरो का संहार किया भक्तो को निहाल किया
मा भक्तो वाली मा खप्पर वाली
में द्वारे तेरे आया दर्शन जो मैने पाया
मन में विश्वास आया आप की ही है ये माया
मा जोतावालिये मा लाठा वालिये
शान आपकी है छाई घर मे खुशीया है आई
मन की मुराद पाई दुनिया द्वारे जो आई
मा सिंहवाहिनी माँ भक्त तारिणी