ॐजय शिव ओंकारा प्रभू हर शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
अर्द्धांगी धारा ॐ जय शिव ओंकारा
ॐ जय शिव ओंकारा प्रभू हर शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
अर्द्धांगी धारा ॐ जय शिव ओंकारा
एकानन चतुरानन पंचानन राजे स्वामी पंचानन राजे
हंसासन गरूड़ासन हंसासन गरूड़ासन
वृषवाहन साजे ॐ जय शिव ओंकारा
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे स्वामी दसभुज अति सोहे
तीनो रूप निरखता तीनो रूप निरखता
त्रिभुवन मन मोहे ॐ जय शिव ओंकारा
अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी स्वामी मुण्डमाला धारी
चंदन मृगमद सोहे चंदन मृगमद सोहे
भोले शशिधारी ॐ जय शिव ओंकारा
श्वेतांबर पीतांबर बाघंबर अंगे स्वामी बाघंबर अंगे
ब्रमहादिक सनकादीक ब्रमहादिक सनकादीक
भूतादिक संगे ॐ जय शिव ओंकारा
करके मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूलधरता स्वामी चक्र त्रिशूलधरता
जगकर्ता जगहर्ता जगकर्ता जगहर्ता
जगपालन करता ॐ जय शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका स्वामी जानत अविवेका
प्रणवाक्षर के मध्ये प्रणवाक्षर के मध्ये
ये तीनों एका ॐ जय शिव ओंकारा
त्रिगुण स्वामी जी की आरती जो कोई नर गावे स्वामी जो कोई नर गावे
कहत शिवानंद स्वामी कहत शिवानंद स्वामी
मन वांछित फल पावे ॐ जय शिव ओंकारा
ॐ जय शिव ओंकारा प्रभू हर शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
अर्द्धांगी धारा ॐ जय शिव ओंकारा
ॐ जय शिव ओंकारा प्रभू हर शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
अर्द्धांगी धारा ॐ जय शिव ओंकारा