नीली झीलों जैसी तेरी आँखें, रूप है हसीन सा
प्यार को भी प्यार हुआ तुझसे, दिल भी है मासूम सा
कैसे कहूँ, पर कितना चुप रहूँ
ये दिल हो गया अब तुम्हारा
तेरी अदा ही कुछ ऐसी है, सुबह की धूप जैसी है
तेरी अदा ही कुछ ऐसी है, सुबह की धूप जैसी है
कभी है तू नादान सी, कभी है समझदार तू
लगे कभी बुद्धू सी, कभी लगे होशियार तू
कभी है तू नादान सी, कभी है समझदार तू
लगे कभी बुद्धू सी, कभी लगे होशियार तू
तेरी अदा ही कुछ ऐसी है, सुबह की धूप जैसी है
तेरी अदा ही कुछ ऐसी है, एक नई धुन के जैसी है
तू छोड़ियो ना साथ मेरा कभी
तू रहे जहाँ, रहूँ मैं भी वहीं
दिल में हो तेरे मेरा बसेरा
तेरे बिन मैं सूखी नदियों सा
हूँ पुरानी बात जैसे सदियों का
फूल हूँ किताब का मुरझाया हुआ
नाम हूँ मैं हाथ से मिटाया हुआ
तेरे बिन जैसे मैं तो कुछ भी नहीं
तेरी अदा, तेरी अदा ही कुछ ऐसी है, सुबह की धूप जैसी है
तेरी अदा ही कुछ ऐसी है, चहचहाती चिड़ियों जैसी है
तेरी अदा, अदा अदा, मैं तुझपे फ़िदा
तेरी अदा, अदा अदा, मैं तुझपे फ़िदा, तेरी अदा