तेरी में जो अच्छाई है ना, वो बहुत ही प्योर है
तोह वो तू अपने लिए रख, अपने लिए कर
Because you deserve it and you have it
अच्छा ही होगा, उसके अलावा कुछ होगा नी
बट प्लीज़ डरते-डरते वो ढूंढेंगे भी
तुम रिएक्ट मत करना, प्लीज
लेकिन विश्वास करो, अच्छा होगा सब, सच्ची बोल रही हूं
बार-बार छोड़, आज बात-वात करते हैं
पहले कभी किया नहीं तोह आज स्टार्ट करते हैं
गलती हुई तोह हम माफ-वाफ करते हैं
पर वो गलती नहीं, जो हम बार-बार करते हैं
गरम नहीं पचता तोह मत डाल खाना तवे पे
और अगर मैं नहीं जचता तोह मत डाल मुझे डब्बे में
अनाज का काम है भूख मिटाना और समाज का काम है झूठ सिखाना
लोग मेरे से पूछते रहते हैं, "भाई, तू रैपर है या एक्टर है?"
मैं बोला, "मैं ट्रैक्टर है"
रास्ते में जो आएगा; कुचल दूँगा, मुँह पे जो आएगा; उगल दूँगा
सल्तनत बना रहा इस गेम को, शायद पिछले जनम मैं मुग़ल हूँगा
हर "यस" में हाई, लो में "नो" भी है
मतलब प्लेन में कभी कैवियार तोह प्लेट में कभी गोबी है
पर जो भी है, अपन सेट है बे
खयाल लेता उधार शब्दों का, जिसका आज भी अपने सर पे डेट है बे, जेट है बे लाइफ अपना
तभी लड़का इतना फ्लाई, इतना ट्राय करता रहता, पूछो कभी "वाई?"
बिकॉज़ जीत-हार के बीच में 20 बार ये रह चुका
और 30 बार ये लड़का उम्मीद हार के बेह चुका था
पर था और है में फ़र्क़ है
मेरे है में स्वर्ग और था में नर्क है
लड़का बिस्कुट और ज़िंदगी चाय, मतलब गरम है
बाहर हम कड़क ग़ुस्से तोह नरम हैं
हम ज़ोर लगाते-लगाते कठोर हो जाते हैं
और कम ज़ोर लगाने वाले कमज़ोर कहलाते हैं
पर जोश और जुनून तोह ला-महदूद है हम में
उड़ते पतंग कट भी जाए तोह हाथ में डोर रह जाते हैं
ज़िंदगी ताला तोह प्यार अपनी चाबी है
बड़े दिल वाला, तभी चौड़ी मेरी छाती है
कभी खोल के देख, वहाँ बैठी तेरी भाभी है
दोस्त भी हैं, परिवार भी है
उन सब से खुश पर ख़ुद से नाराज़गी है
कभी बयान ना कर पाया इनकी क़ीमत इनसे, लफ्ज़ कम पड़ गए
मौके तोह खूब दी ज़िंदगी ने, पर शायद हम कम पड़ गए
खुशी हर पल में थी, हम हालातों में खो गए
इश्क तोह सिर्फ़ एक नज़रिया है दोस्त, हम बातों में खो गए