LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

KAIDI

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
हाँ
हाथ बंधे हुए हैं
पर फिर भी
क़ैदी हूँ मैं, लिखता हूँ मैं
बातों में तेरी बस दिखता हूँ मैं
मन में जलन, तेरे सर पे कफ़न मेरे
आके तू देख यहाँ टिकता हूँ मैं
बिकता नहीं मेरा काम, बोले बस
इसी बात से तेरा खून खौले बस
तारीफ़ किसी की भी होती ना हज़म
बैठे अपनों को पैसों में तोले बस
क़ैदी नहीं शब्दों का, उपशब्दों का हूँ क़ैदी मैं
बेड़ियों में फँसा हुआ, खुद से पूछूँ क्या रेडी मैं
अपने घर में बैठ के भी फीलिंग जैसे नैगिंग है
बिना बात के पिछली बातें करता रहता ड्रैगिंग बस
ना अपनों पे भरोसा, ना ही अपनों पे तरस
क्योंकि मन में है गुबार, कहीं जाऊँ ना बरस
जैसे बारिश की वो बूँदें मैं और बिजली भी कड़क
जैसे डर के करूँ सामना और दिल में हो धड़क
क्या 8 घंटे काम करूँ मैं 4 घंटे जीने को
क्या 8 घंटे हाथ घिसूँ मैं 5 घंटे सोने को
क्या साल भर तक चलता रहूँ मैं एक हफ्ता रुकने को
और 6 दिन तक पिसता रहूँ, बस रहने दो
हथकड़ी नहीं हाथों में पर क़ैदी लगूँ मैं
बेड़ियाँ नहीं पैरों में पर क़ैदी लगूँ मैं
तन पे सफेद कपड़ा नहीं पर क़ैदी लगूँ मैं
आज़ादी नहीं है पास, तभी क़ैदी लगूँ मैं
हथकड़ी नहीं हाथों में पर क़ैदी लगूँ मैं
बेड़ियाँ नहीं पैरों में पर क़ैदी लगूँ मैं
तन पे सफेद कपड़ा नहीं पर क़ैदी लगूँ मैं
आज़ादी नहीं है पास, तभी क़ैदी लगूँ मैं
बातों में फँसा रहे, मुझे नीचे को दिखा रहे मुझे
हाथ भी चला रहे और आँखों से डरा रहे मुझे
झूठ की तलवारें चले, इनके खुद के गले कटे
म्यान में पानी भरके बर्फ भी जमा रहे
गाली भी सुना रहे, कुछ काम भी ना करे
पैसा तेरा एक, मेरा 5 गुना बढ़े
मन से मेरे उठ चुका है, दिल ना पुकारे
दुआ यही अब कभी भरे ना दरारें
नफरत का बंदी मैं, नफरत अब संग ही है
जानूँ ना नफरत, पर शायद ये जंग ही है
बातें भी मंदी तो मुँह में वो चर्बी है
बातें जो महंगी तो मुँह तेरा बंद ही है
छोटी है सोच, तेरा मोटा दिमाग
बचकानी हरकतें, बच्चा लिहाज़
तेरी मेरी तुलना का ना है जवाब
सस्ती सा छोटा क्यों लग रही है आग
राज़ तेरे खुलेंगे सारे
गिर चुकी अब मन की दीवारें
फटूँगा मैं जब हिलेंगे सारे
खुशी की बात तुम दुख ही मनाओ रे
राज़ तेरे खुलेंगे सारे
गिर चुकी अब मन की दीवारें
फटूँगा मैं जब हिलेंगे सारे
खुशी की बात तुम पीछे क्यों जाओ रे
बासी रोटी ताज़ी लगे, कामयाबी नज़दीक समझो
ताज़ी रोटी बासी लगे, अंत है करीब
तेरा दूसरा है किस्सा, ना लेगा इससे सीख
तेरे काले धब्बे भरूँ जैसे OMR की शीट
हथकड़ी नहीं हाथों में पर क़ैदी लगूँ मैं
बेड़ियाँ नहीं पैरों में पर क़ैदी लगूँ मैं
तन पे सफेद कपड़ा नहीं पर क़ैदी लगूँ मैं
आज़ादी नहीं है पास, तभी क़ैदी लगूँ मैं
हथकड़ी नहीं हाथों में पर क़ैदी लगूँ मैं
बेड़ियाँ नहीं पैरों में पर क़ैदी लगूँ मैं
तन पे सफेद कपड़ा नहीं पर क़ैदी लगूँ मैं
आज़ादी नहीं है पास, तभी क़ैदी लगूँ मैं
ए
आज़ादी चाहिए
आज़ाद होके होके रहुगा

WRITERS

PIYUSH KAUSHAL

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other