सुबह का खयाल तुम रात का खुमार तुम
मेरे सारे प्रश्नों का एक खूबसूरत जवाब तुम
कुदरत का कमाल तुम बातों में बेमिसाल तुम
पहाड़ों सी मनोहर चारु सुहावन ललाम तुम
जब मिलते हम लोग ख्वाबों में सबकुछ जाता हूँ भूल
मन करता है गले लगा लूँ तोड़ के उसूल
तुम हो मेरे दिल में जैसे बिन कांटे का फूल
रोज पानी दूंगा मैं और न चढ़ने दूंगा धूल
जब लिखूं तेरे बारे शब्दों में होती कमी नहीं
जब देखूं तुझको एकटक आंखों में होती नमी नहीं
हंसता हुआ चेहरा मेरा निहारे तुझको
जब होते हम लोग सामने क्यों घड़ी की सुइयां थमती नहीं
कलम मेरी होके भी वो नाम तेरा लिख रही
जबसे देखा तुझको तू ही बस ख्वाबों में दिख रही
अब मुझको सब पता है अपनी किस्मत में क्या लिखा और
यादों से अपनी कड़वी यादें मेरी मिट रही
पहले मेरी life जैसे थी कोई ककून
दिमाग में थी गर्मी जैसे महीना हो june
आने से तुम्हारे रंग बदले मेरी gallery के
रगों में अब खून नहीं दौड़ता सुकून
देखूं दर्पण में खुदको लेकिन तुम्हारी नजरों से
वो चेहरा भी अब चमक रहा जो न चमका था बरसों से
दिल में अपनी बातें और दिमाग में तस्वीरें
जैसे हम कोई कलाकार और पन्ने भरे रंगों से
खूबसूरत सा जवाब मेरा पहला
खूबसूरत सा जवाब मेरा पहला
जब मुझसे कोई पूछता है के मुझे क्या चीज़ पसंद है
तो मै तुम्हे उससे छुपा लेता हु